फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Weather

Bulandshahar News: रात में फिर आई आंधी, दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Weather
खुर्जा में कॉलेज मार्ग पर धूप और लू से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतियां - संवाद
बुलंदशहर। पिछले कई दिन से गड़बड़ा रहे मौसम के बीच बृहस्पतिवार की रात को भी आंधी आई। वहीं, शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह का मौसम अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। शरीर को झुलसाने वाली भीषण गर्मी के बीच पिछले कई दिन से कभी बादल छा रहे हैं तो कभी आंधी आ रही है। साथ ही गर्मी भी अपना रंग दिखा रही है। बुधवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश आई, लेकिन बृहस्पतिवार को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। रात्रि के समय भी आंधी आई और बादल भी मंडराए। वहीं, शुक्रवार सुबह से ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी। लगभग 10 बजे के बाद से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों का लोगों को सामना करना पड़ा। इस बीच आंशिक बादल भी छाए। किसान रविंद्र और मुनेश का कहना है कि अच्छी बारिश न होने के कारण गर्मी लगातार परेशान कर रही है देर रात अचानक से आई आंधी और बादल छाने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन शुक्रवार पूरा दिन गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 40.8 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 19 और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी इस तरह का मौसम जारी रहेगा। इस बार जून के विदा होने से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के आने पर ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed