फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

Bulandshahar News: पारा पहुंचा 43.2 डिग्री पर, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
weather
भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंह पर दुपट्टा लपेटकर जाती महिलाएं। संवाद
बुलंदशहर। जिले का तापमान 43 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी का सामना होने लगा है। ऐसे मौसम के बीच हवाओं के गर्भ थपेड़ों ने बृहस्पतिवार की दोपहर लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद ही कुछ राहत मिल सकी। मौसम वैज्ञानिकाें के अनुसार अभी भी लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है। लू के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। पैदल, साइकिल व दोपहिया वाहन चालक गर्मी से बेहाल दिखे। बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को राहत नहीं मिली। इसका असर शहर से लेकर देहात तक देखने को मिला। पशु व पक्षी भी गर्मी से बचते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 23 फीसदी और हवा छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अभी भी लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना बन रही है। इससे पहले भी मई माह के प्रथम सप्ताह में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed