फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wave Sugar Mill Will Run2

वेव शुगर मिल होगी चालू

Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wave Sugar Mill Will Run2
शुगर ‌मिल

विज्ञापन

60 हजार गन्ना किसान परिवारों के लिए राहत की खबर यह है कि वेव शुगर मिल का बॉयलर एक बार फिर से  गर्म होगा। एनजीटी का हवाला देते हुए जिस वेव शुगर मिल को वर्ष-2014 में बंद कर दिया गया था, उसका चलने का समय अब आ गया है। मिल बंदी से 60 हजार किसान परिवारों के सामने गन्ना बेचने का संकट खड़ा हो गया था। इस संबंध में गन्ना विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी है।

बसपा शासन काल में महज 29 करोड़ रुपये में वेव शुगर मिल को पोंटी चड्ढा के वेव ग्रुप को बेच दिया गया था। जिस समय मिल को वेव ग्रुप के हैंडओवर किया गया, उस समय मिल में आठ करोड़ रुपये की चीनी का स्टॉक था। मिल में दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की खराब मशीनरी (लोहा पीतल आदि) भी मौजूद थी।
विज्ञापन


महज सात साल में 29 करोड़ रुपये की चीनी मिल की कीमत अब 1000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। गन्ना विभाग द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एनजीटी के आदेश का हवाला देते हुए वेव शुगर मिल को वर्ष-2014 में पेराई सत्र के दौरान अचानक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वेव शुगर मिल में मेंटीनेंन के नाम पर कुछ भी खर्च नहीं किया गया। जब तक मिल चलाई वेव ग्रुप ने मुनाफा कमाया। जब मिल की मशीनरी में मेंटीनेंस की मांग बढ़ने लगी लगी तो मिल प्रबंधन ने हाथ टाइट कर लिया। बकौल, गन्ना अधिकारी एनजीटी ने मानक पूरा करने के बाद प्रबंधन को वेव शुगर मिल चलाने का आदेश दिया था। प्रबंधन ने मानक पूरे नहीं किए तो प्रशासन ने मिल का संचालन रोक दिया।

वेब शुगर मिल बिक्री और बंदी के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी गई है। वेव शुगर मिल फिर से चालू होगी। हालांकि इसपर निर्णय शासन स्तर से ही लिया जाएगा। - एपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी


मुख्यमंत्री से मिल बंदी और बिक्री की शिकायत की थी। मिल को 100 फीसदी चलवाया जाएगा। हमारी शिकायत के क्रम में भी गन्ना विभाग ने रिपोर्ट भेजी है। - वीरेंद्र सिंह सिरोही, सदर विधायक भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed