फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality collects taxes but causes inconvenience; residents grappling with problems.

Bulandshahar News: टैक्स लेकर असुविधाएं दे रही नगर पालिका, परेशानियों से जूझ रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Municipality collects taxes but causes inconvenience; residents grappling with problems.
खुर्जा के चमन विहार कॉलोनी स्थित नाली में भरी गंदगी। संवाद
खुर्जा। नगर पालिका क्षेत्र में हर साल 19 हजार घरों से प्रतिवर्ष 300 से 400 रुपये गृहकर वसूला जाता है। इसके बावजूद लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। साथ ही नालियों की निकासी बंद रहने और गलियों में कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं। नगर पालिका अधिकारियों की ओर से गृहकर के लिए तो लोगों पर दबाव बनाया जा रहा, लेकिन सफाई व्यवस्था पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


आवासीय कॉलोनियों में नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए गृहकर लिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर पालिका ने 39.75 लाख रुपये गृहकर वसूला, लेकिन वास्तविकता में देखा जाए तो कॉलोनियों में किसी प्रकार की कोई सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधा ही नहीं है।
विज्ञापन


चमन विहार कॉलोनी, गोकुल विहार, न्यू शिवपुरी, किला गांव मार्ग, सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग, मदार दरवाजा मोहल्ला, चंद्रलोक कॉलोनी, सूर्यलोक कॉलोनी सिटी स्टेशन मार्ग आदि जगह पर प्रकाश व्यवस्था चरमरा रही है। कई जगह स्ट्रीट लाइट गायब हैं, कहीं पर लगी हैं तो वह खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छोटी होली मोहल्ला, तरीनान मोहल्ला, नई बस्ती मोहल्ला, रिफाहे आम इंटर कॉलेज, मुरारी नगर कॉलोनी, चमन विहार कॉलोनी, विजय नगर, प्रीत विहार कॉलोनी, बुर्ज उस्मान मोहल्ला, बिंदा वाला चौक आदि स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। साथ ही नालियां भी गंदगी से चोक पड़ी हैं।
वहीं, प्रीत विहार कॉलोनी, गोकुल विहार कॉलोनी, सिद्धेश्वर मंदिर कॉलोनी, विजय नगर, राधा कृष्ण मोहल्ला, चंद्र लोक कॉलोनी, भीम नगर कॉलोनी आदि स्थानों पर न ही नाली और सड़क की सुविधा है। लोगों को अभी तक जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में बदबू और मच्छर की समस्या से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं।

प्रतिक्रिया :-
1. नगर पालिका की ओर से हर साल गृहकर लेने के लिए तो कर्मचारी आ जाता है, लेकिन सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं देता है। सफाईकर्मी भी दस से 15 दिन में सफाई करने आता है। वहीं, कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। - प्रवेंद्र कुमार, छोटी होली मोहल्ला

2. कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिस कारण बदबू उठती रहती है। ऐसे में मच्छर का प्रकोप भी बढ़ रहा है। अभी तक नगर पालिका की ओर से फोगिंग भी नहीं कराई गई। जबकि हर साल 350 रुपये का गृहकर लिया जा रहा है। - - डॉ. केसी गुप्ता, निवासी छत्ता देवी दास मोहल्ला


कोट :-
नगर में सफाई व्यवस्था नियमित रूप से की जा रही है। कूड़ा भी हर कॉलोनी से उठाया जा रहा है। जहां पर लाइट खराब हैं, उनको बदला जा रहा है। कुछ कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
- अंजना भगवान दास सिंघल, अध्यक्ष, नगर पालिका खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed