फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water will flow again in Neem river, preparations complete

Bulandshahar News: नीम नदी में फिर से बहेगा पानी, तैयारी पूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Water will flow again in Neem river, preparations complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
जिले में कभी नीम नदी में कल-कल पानी बहता था, लेकिन समय बदलने के साथ इसका अस्तित्व ही सिमट गया। इसे दोबारा पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की है। नदी विकास एवं गंगा संरक्षण-जल शक्ति अभियान के तहत इसकी सोमवार से शुरूआत होने वाली है। इसमें जनसमुदाय के साथ जीवन धारा नमामि गंगे फाउंडेशन का भी सहयोग लिया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि नीम नदी को बचाने और उसको पुनर्जीवित करने के लिए नीम नदी नव-जीवन परियोजना नाम दिया गया है। इसमें जन सहयोग लिया जा रहा है और इसकी शुरूआत सोमवार से होनी है। स्याना क्षेत्र से शुरू होने वाले इस कार्य में लोग श्रमदान करेंगे। इसके साथ नदी का समतलीकरण और पौधरोपण भी किया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए जिन ब्लॉकों से नीम नदी गुजर रही है। उसी क्षेत्र के लोगों का सहयोग लिया जाएगा। इसमें जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा का भी विशेष योगदान रहेगा। सोमवार को शुरू होने वाले इस कार्य से पहले ईश वंदना होगी। अतिथियों का स्वागत और नदी पूजन के बाद श्रमदान का काम शुरू होगा। इस दौरान डीएम सीपी सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉकों के 45 गांवों से होकर गुजरती है नीम नदी
नीम नदी जिले के सात ब्लॉकों बीबीनगर, स्याना, ऊंचागांव, जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई और दानपुर ब्लॉक से होकर गुजर रही है। इसके तटीय गांवों की संख्या 45 हैं। बीबीनगर ब्लॉक में आठ, स्याना में सात, ऊंचागांव में 10, जहांगीराबाद में तीन, अनूपशहर में आठ, डिबाई में एक और दानपुर ब्लॉक में आठ गांव पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed