फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   water tank construction

793 ग्राम पंचायतों में बनेंगी पानी की टंकी, मिलेगा स्वच्छ पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
water tank construction
793 ग्राम पंचायतों में बनेंगी पानी की टंकी, मिलेगा स्वच्छ पानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी बनाने का काम शुरू हो गया है। 793 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी बनेंगी। 126 ग्राम पंचायतों में टंकी बनाने का आदेश मिल गया है। इनमें से 49 का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एक टंकी पर 2.50 से पांच करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे। इस राशि से टंकी बनाने के साथ ही गांव में पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार 87 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी पहले से बनी हैं। इनमें यदि किसी तरह की कोई दिक्कत है तो उसे भी दूर किया जाएगा। 553 ग्राम पंचायतों में टंकी बनाने को जमीन मिल गई है। 270 की पीडीआर बनाकर शासन को भेज दी है। 241 ग्राम पंचायताें की पीडीआर शासन को जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन

योजना पर पिछले काफी समय से काम चल रहा था, लेकिन कुछ कारणों के चलते जिले में यह कार्य आगे नहीं बढ़ सका था। अब इसके लिए विकास भवन में अलग से कार्यालय खोला गया है, जहां से योजना के तहत कार्य किया जाएगा। पानी की टंकी संचालित करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। टंकी के संचालन के लिए ऑपरेटर भी रखे जाएंगे। शासन की ओर से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निर्धारित बिल की राशि से ग्राम पंचायत के माध्यम से पानी की टंकी के संचालन आदि कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास रहेगा, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed