{"_id":"667c45dd103702c132032b6f","slug":"water-pipeline-burst-water-crisis-in-three-thousand-houses-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-104182-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पानी की पाइप लाइन फटी, तीन हजार घरों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पानी की पाइप लाइन फटी, तीन हजार घरों में पानी का संकट
विज्ञापन
पहासू के बोहरान मोहल्ला में पानी की पाइप लाइन फटने के बाद मरम्मत करते लोग। स्रोत- जागरूक पाठक
पहासू। कस्बा क्षेत्र के बोहरान मोहल्ला में पाइप लाइन फटने से करीब तीन हजार घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर पंचायत कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। लोगों को एक दिन और समस्या का सामना करना पड़ेगा।
पहासू के मोहल्ला बोहरान में डॉ. बिशन शर्मा ने बताया कि उनके घर के सामने मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से पानी की पाइप लाइन फट गई थी। इससे पानी तेजी से बहने लगा। इसकी सूचना नगर पंचायत कर्मचारियों को दी गई, इससे पानी की सप्लाई को रोक दिया गया। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
वहीं, पानी की सप्लाई बंद होने से मोहल्ले के करीब तीन हजार परिवारों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। टूटे पाइप के पानी के सड़क पर बहने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। भीषण गर्मी के कारण लोग अपनी दिनचर्या के कार्यों के लिए हैंड पंप पर निर्भर हो रहे हैं। दो दिन से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कस्बे में कई हैंड पंप भी खराब पड़े हैं, इससे और दिक्कत झेलनी पड़ी है। पुराने सरकारी अस्पताल में बना वहीं बाजार और बस अड्डा पर आने वाले यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ईओ नीतू सिंह ने बताया कि टूटे पाइप की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही कस्बे की पानी सप्लाई बहाल करा दी जाएगी।