फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   water level of Ganga river in Anupshahr is close to dangerous level

Bulandshahr: गंगा नदी उफान पर, अनूपशहर में नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब, जगह-जगह कटान जारी

Fri, 05 Sep 2025 05:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Sep 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
water level of Ganga river in Anupshahr is close to dangerous level
गंगा नदी उफान पर - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी लगातार उफान पर है। शुक्रवार अनूपशहर में गंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया। जगह-जगह कटान जारी है। वहीं, नरौरा बैराज पर भी जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार फिर से बिजनौर बैराज से 1.74 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर लगातार बारिश सेपिछले कई दिन अनूपशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर में 6 इंच की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा अब खतरे के निशान से मात्र 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। मोहल्ला पवित्र पुरी स्थित लाल महादेव घाट से गंगा करीब 70 फीट आगे आबादी की ओर बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों को गंगा घाट तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सभी गंगा घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं। शुक्रवार बिजनौर गंगा बैराज से 1.74 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी शनिवार दोपहर तक अनूपशहर पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे जलस्तर से गंगा किनारे वाले गांवों की फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। फसलों में ढाई से 3 फुट तक पानी भरा हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। आज 6000 क्यूसेक जल कल की अपेक्षा कम छोड़ा गया है। घाट पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की कम आवाजाही के कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। गंगा प्लेटफॉर्म तालाब की तरह हो गया है, जहां करीब 2 फुट पानी जमा है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा पल-पल की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर नरौरा गंगा बैराज पर गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में जल स्तर में 30 हजार क्यूसेक की वृद्धि के साथ बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 2.13 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 213308 क्यूसेक पानी की प्रति सेकंड पास किया जा रहा है। जबकि बृहस्पतिवार दोपहर में बैराज से 181902 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। पानी में अधिक सिल्ट आने के कारण बैराज से निकली पीएलजीसी पूरी तरह बंद कर दी गई है। साथ ही एलजीसी नहर में मात्र एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed