फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water in Ganga increased again by one and a half feet, possibility of further increase

Bulandshahar News: गंगा में फिर बढ़ा डेढ़ फुट पानी और बढ़ने की संभावना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Water in Ganga increased again by one and a half feet, possibility of further increase
अनूपशहर में गंगा नदी में बढ़ा जलस्तर। संवाद
अनूपशहर/नरौरा। रविवार को आषाण में पड़ने वाली गुरु पूर्णिमा है। वही, सोमवार से सावन माह शुरू हो जाएगा और पहला सोमवार भी इसी दिन है। इसी बीच एक बार फिर से गंगा का पानी डेढ़ फुट से अधिक पानी बढ़ गया। ऐसे में अधिकारियों ने गंगा के पानी की गहराई का पता कर बैरिकेडिंग के लिए जगह चिन्हित कर ली है। साथ ही सुरक्षित गंगा स्नान के लिए भी व्यापक तैयारी की गई हैं।
विज्ञापन

सावन माह में प्रत्येक सोमवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। वह अपने साथ गंगा जल लेकर जाएंगे और अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। वहीं, गंगा घाटों पर तीन दिवसीय कांवड़ मेला लगेगा। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अनूपशहर, अहार, कर्णवास और नरौरा के गंगा घाटों पर व्यापक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, रविवार को गुरु पूर्णिमा है। गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ-साथ कुछ उपाय करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ अकादमिक गुरुओं का भी सम्मान किया जाता है। पंडित नरेश शर्मा के अनुसार गुरु पूर्णिमा भगवान शिव का स्थापित ऐसा ज्ञान पर्व है, जिसमें व्यास परंपरा की पवित्रता है। यह ज्ञान की आराधना का पर्व है। महर्षि वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए उन्हें प्रथम गुरु की उपाधि दी जाती है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा का विशेष महत्व होता है। गुरु पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए भी पहुंचेंगे। वहीं, गंगा के जलस्तर में हुई डेढ़ फुट की बढ़ोत्तरी हो गई। गहरे जल में स्नान को प्रतिबंधित करते हुए कट्टी से बंधे रस्से को घाट पर डाल स्नान क्षेत्र को चिह्नित किया गया। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मोटरबोट से घाटों व जल की गहराई का निरीक्षण किया। सभी घाटों व गंगापुल के नीचे नाव व गोताखोरों की तैनाती की गई है। पीएसी फ्लड प्लाटून के जवान मय मोटरबोट निगाह रखेंगें। गंगा मार्ग व घाटों पर वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था के अलावा अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

-
तीन दिन में 14 हजार क्यूसेक पानी की हुई बढ़ोत्तरी
नरौरा गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन में 14 हजार क्यूसेक पानी बढ़ गया है। तीन दिन पहले गंगा नदी में 33 हजार क्यूसेक से अधिक पानी था। जो अब शनिवार तक बढ़कर 47310 क्यूसेक हो गया है। गंगा बैराज से आगे की ओर 31900 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी की निकासी हो रही है। जबकि एलजीसी नहर में 7978 क्यूसेक और पीएलजीसी नहर में 7432 पानी की निकासी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गंगा में अभी और पानी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed