{"_id":"589f51ad4f1c1b875237ce96","slug":"voting-records-broken-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में टूटा वोटिंग रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में टूटा वोटिंग रिकॉर्ड
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
उष्मापुर गांव में घूंघट की ओट में मतदान करने के लिए लाइन में लगीं महिलाएं।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर लोकतंत्र का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को 2561 मतदाता बूथों पर 24.93 लाख मतदाताओं में से 15.94 लाख वोटर्स ने वोट की चोट की। महिला, युवा, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताआें ने खूब उत्साह के साथ वोट डाले।
विज्ञापन
जिले का औसतन मतदान 63.94 प्रतिशत रहा, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 2.44 प्रतिशत अधिक रहा। इसी के साथ सियासी पिच पर बैटिंग कर रहे 67 प्रत्याशी का भविष्य इवीएम में कैद हो गया।
विज्ञापन
विधानसभा सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई और खुर्जा सीट पर 2561 मतदाता बूथों पर 63.94 प्रतिशत वोट डाले गए। नगर के बूथों पर सुबह से शाम तक मतदान करने वाले वोटर्स का ताता लगा रहा। देहात के बूथों पर सुस्ती रही। सुबह और शाम को जरूर भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
सदर सीट पर सबसे अधिक 66 प्रतिशत मतदान हुआ। सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर 64.7 प्रतिशत, स्याना में 61.5 प्रतिशत, अनूपशहर में 64 प्रतिशत, डिबाई में 62.5 प्रतिशत शिकारपुर में 63 प्रतिशत और खुर्जा में 65.95 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
वोट को लेकर वोटर्स में उत्साह दिखा। पैराममिलिट्री फोर्स के जवान, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, आब्जर्वर और माइक्रो आब्जर्वर पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने ऊपरकोट पर बूथ 219, 220, 221, नरसल घाट में बूथ 209 और 210 पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत आंकड़ा
विधानसभा 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
सिकंदराबाद 16.00 26.00 41.00 54.33 64.70
बुलंदशहर 14.50 23.50 40.00 57.00 66.00
स्याना 09.61 21.00 39.61 51.86 61.50
अनूपशहर 13.00 26.60 41.00 55.60 64.00
डिबाई 08.06 22.00 37.50 53.00 62.50
शिकारपुर 13.00 28.00 42.50 55.10 63.00
खुर्जा 10.33 24.83 45.90 54.67 65.95
कुल 12.15 24.64 41.07 54.51 63.94
विधानसभा क्षेत्र वोटर वोट पड़े
सिकंदराबाद 375132 242710
बुलंदशहर 381137 251550
स्याना 371588 228526
अनूपशहर 361202 231169
डिबाई 333094 208183
शिकारपुर 310582 195666
खुर्जा 360538 237810
कुल 2493273 1594198