{"_id":"670020ecf137a941be067285","slug":"voting-for-19-delegate-seats-at-14-booths-2189-votes-were-cast-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-123068-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 14 बूथों पर डेलीगेट की 19 सीटों के लिए मतदान, 2189 वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 14 बूथों पर डेलीगेट की 19 सीटों के लिए मतदान, 2189 वोट पड़े
विज्ञापन
जहांगीराबाद। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना समिति का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। महिला और बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डेलीगेट के पद के लिए हुए चुनाव में शाम 3 बजे तक करीब 37.28 फीसदी मतदान हुआ।
14 बूथों पर 19 सीटों के लिए मतदान हुआ। मतगणना में रि-काउंटिंग को लेकर भाकियू टिकैत ने विरोध जताते हुए धांधली का आरोप लगाया।
जिले की बुलंदशहर और स्याना समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया था। शुक्रवार को जहांगीराबाद स्थित सहकारी किसान गन्ना समिति में डेलीगेट पद के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। सुबह 10 तक मतदान धीमी गति से हुआ। 10 बजे के बाद चीनी मिल में मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई।
पुलिस ने मतदान कर चुके लोगों को चीनी मिल के गेट से बाहर कर दिया। अनूपशहर चीनी मिल के 220 डेलीगेट पदों पर चुनाव कार्यक्रम जारी हुआ था।
चुनाव अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि 14 बूथों पर डेलीगेट की 19 सीटों के लिए मतदान हुआ है। शाम करीब 3 बजे तक 39 उम्मीदवारों के लिए कुल 5871 वोटों में से 2189 वोट पड़े। शाम 4 बजे मतदान संपन्न होने के बाद मत करना शुरू हुई और अधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों की जीत की घोषणा की गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर मतदान होने के बाद खालौर व गंगावास पहाड़ा समेत कुछ सीटों पर मतगणना को लेकर विवाद हो गया। इन सीटों पर दोबारा मतगणना की गई।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दोबारा मतगणना का विरोध किया। ब