फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Nari Tvam Shakti' Young Women's Conference Organized

Bulandshahar News: नारी त्वं शक्ति युवती सम्मेलन का हुआ आयोजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
'Nari Tvam Shakti' Young Women's Conference Organized
नारी त्वं शक्ति छात्रा सम्मेलन को लेकर शोभायात्रा में शामिल छात्राएं पर पुष्पवर्षा करते लोग। स्
बुलंदशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर के नुमाइश मैदान में नारी त्वं शक्ति युवती सम्मेलन का आयोजन किया। बुलंदशहर समेत जिलेभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से दो हजार से अधिक छात्राएं व बहनों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में छात्राओं को नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता, राष्ट्र निर्माण व समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विशिष्ट अतिथि शिवम शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष वर्षा उपाध्याय, कार्यक्रम मंत्री तनु कपासिया और प्रांत से प्रवास पर अंशु भाटी रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से यातायात नियमों व साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छात्राएं शामिल रही। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में सार्थक, शुभ पंडित, मिहिर, मानस, कनिष्क, कृष, निखिल, प्रांजल, प्रशांत व कुनाल समेत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed