फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Votes to cause chaos in the country's politics'

‘देश में अराजकता का कारण वोट की राजनीति’

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
'Votes to cause chaos in the country's politics'
जगन्नाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

आज समाज में जो अराजकता, जातिवाद, सांप्रदायिकता बढ़ रही है, इसका कारण देश में वोट की राजनीति है। बौद्ध धम्म शांति और सहकार का जीवन प्रशस्त करता है। यह बातें बौद्ध भिक्षु भदंत शांति मित्र ने बुलंदशहर में धम्म चेतना यात्रा के स्वागत के दौरान कहीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर के एक होटल में धम्म चेतना यात्रा के स्वागत समारोह में बौद्ध भिक्षु भदंत शांति मित्र ने कहा कि आज भी महात्मा बुद्ध का संदेश विश्व में शांति स्थापित करने के लिए उपयुक्त है। छूआछूत को दूर कर सामाजित समरसता का भाव बुद्ध दर्शन से ही संभव है।
विज्ञापन


इस दर्शन में जाति धर्म सांप्रदाय पंथ का कोई स्थान नहीं है। केवल मानव जाति का उत्थान और शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शांति दूत धम्म चेतना यात्रा बाबा साहेब अंबेडकर के विचार को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने सभी बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत किया। आनंद चौधरी ने बताया कि धम्म चेतना यात्रा का समापन 14 अक्तूबर को लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, छत्रपाल सिंह, पूर्व विधायक होशियार सिंह, होराम सिंह, मुंशीलाल गौतम, अनिल सिसोदिया, सुखदेव शर्मा, किशोर लोधी, धर्मेंद्र काली, हितेश गर्ग, महेश लोधी, लक्ष्मीराज, श्यामलाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed