फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Violence against tampering, firing

छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, फायरिंग

Wed, 21 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 21 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Violence against tampering, firing
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरसलघाट में रहने वाले दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। एक पक्ष ने बेटियों से छेड़छाड़ और दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहले पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी के पुत्र उसकी बेटियों को स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करते हैं। उसने आरोप लगाया कि 21 दिसंबर 2016 की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी बेटियों को स्कूल से लेकर घर आ रहा था। घर के पास आरोपी युवक मिल गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार दोपहर दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पड़ोसी और उसका पुत्र लाठी-डंडा लेकर आया और गाली देते हुए मारपीट करने लगा।

आरोपियों लाठी-डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया है। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है।

छात्रा का पकड़ा हाथ तो दुकानदारों ने धुना
कोचिंग जा रही एक छात्रा का हाथ पकड़ने पर दुकानदारों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को सौंपने के बाद दुकानदार प्रभावी कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंच गए। इस पर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर उन्हें शांत किया।


जानकारी के मुताबिक नगर क्षेत्र के एक दुकानदार की बेटी मोहल्ला पाठक मे कोचिंग मे पढ़ने जा रही थी कि बजरिया चौराहे के पास एक मनचले ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed