{"_id":"570d36964f1c1ba30c4a6b20","slug":"villagers-started-hunger-strike-on-fake-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नियुक्ति पर ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नियुक्ति पर ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़ाना के स्कूल में सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति के आरोप में बीएसए कार्यालय पर बैठे ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर बीएसए ने देर शाम नियुक्ति संबंधी जांच को लेकर वार्ता करने और सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
लड़ाना के ग्रामीण गांव के स्कूल में सहायक अध्यापक की नियुक्ति को फर्जी करार देकर कई दिन से बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएसए ने उन्हें दो दिन का समय जांच के लिए मांगा था मगर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
इसके चलते अब धरने पर बैठे कौशल कुमार शर्मा, राजू शर्मा, भूदेव शर्मा, मनोज शर्मा, प्रदीप और संजय भूखह ड़ताल पर बैठ गए हैं। बीएसए वेदराम का कहना है कि जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और उस पर कार्रवाई के लिए विचार-विमर्श जारी है। शाम साढ़े सात बजे के बाद वह धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचेंगे और वार्ता कर सही फैसला सुनाएंगे।
विज्ञापन