{"_id":"6589dbbee23e926414033de5","slug":"villagers-scared-after-seeing-leopard-in-chanderu-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-9189-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: टोल प्लाजा से भी टैक्स वसूलेगी जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: टोल प्लाजा से भी टैक्स वसूलेगी जिला पंचायत
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला पंचायत क्षेत्र में संचालित दो टोल प्लाजा से भी टैक्स की वसूली की जाएगी। इसके लिए अगले माह होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
जिला पंचायत क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक संपत्तियों से जिला पंचायत टैक्स वसूल करती है। इससे प्रतिवर्ष जिला पंचायत को 20 लाख रुपये से अधिक की आय होती है। अब जिला पंचायत क्षेत्र में संचालित दो टोल प्लाजा को भी व्यावसायिक संपत्ति मानते हुए टैक्स की वसूली की जाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से टैक्स वसूली के लिए फिलहाल छह हजार रुपये प्रतिवर्ष का मानक निर्धारित है, लेकिन जल्द ही इसमें भी बदलाव किया जाएगा। ऐसे में अब नरौरा में नेशनल हाईवे पर संचालित टोल और नेशनल हाईवे 34 पर सिकंदराबाद के पास संचालित टोल प्लाजा से टैक्स की वसूली करने की योजना है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद टोल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में प्रतिवर्ष लगने वाले टैक्स के बारे में जानकारी दी जाएगी।
30 करोड़ के विकास कार्यों पर भी मिलेगी स्वीकृति
जिला पंचायत के 52 वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। 12 जनवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में करीब 30 करोड़ की लागत से सड़क, नाला निर्माण के साथ ही गांवों में हाईमास्क लाइटें लगाने के प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
टोल की वसूली निजी कंपनी करती है और जिला पंचायत क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक गतिविधि पर जिला पंचायत को टैक्स लेने का अधिकार है। इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वीकृति के बाद टैक्स वसूली के लिए कदम उठाए जाएंगे।-- धर्मजीत त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
जिला पंचायत क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक संपत्तियों से जिला पंचायत टैक्स वसूल करती है। इससे प्रतिवर्ष जिला पंचायत को 20 लाख रुपये से अधिक की आय होती है। अब जिला पंचायत क्षेत्र में संचालित दो टोल प्लाजा को भी व्यावसायिक संपत्ति मानते हुए टैक्स की वसूली की जाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से टैक्स वसूली के लिए फिलहाल छह हजार रुपये प्रतिवर्ष का मानक निर्धारित है, लेकिन जल्द ही इसमें भी बदलाव किया जाएगा। ऐसे में अब नरौरा में नेशनल हाईवे पर संचालित टोल और नेशनल हाईवे 34 पर सिकंदराबाद के पास संचालित टोल प्लाजा से टैक्स की वसूली करने की योजना है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद टोल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में प्रतिवर्ष लगने वाले टैक्स के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
30 करोड़ के विकास कार्यों पर भी मिलेगी स्वीकृति
जिला पंचायत के 52 वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। 12 जनवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में करीब 30 करोड़ की लागत से सड़क, नाला निर्माण के साथ ही गांवों में हाईमास्क लाइटें लगाने के प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
टोल की वसूली निजी कंपनी करती है और जिला पंचायत क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक गतिविधि पर जिला पंचायत को टैक्स लेने का अधिकार है। इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वीकृति के बाद टैक्स वसूली के लिए कदम उठाए जाएंगे।