{"_id":"6a83382331c447909804b53a","slug":"village-secretary-suspended-village-head-issued-a-notice-over-incident-of-cattle-being-mauled-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-162967-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गोवंश को नोंचने के मामले में ग्राम सचिव निलंबित, प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गोवंश को नोंचने के मामले में ग्राम सचिव निलंबित, प्रधान को नोटिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र की कोड़ा शमशाबाद गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर कार्रवाई हुई है। चारे-पानी के अभाव में गोवंशों की मौत और मृत पशुओं को कुत्तों द्वारा नोचे जाने का मामला सामने आया था।
इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कार्रवाई की है। ग्राम प्रशासक प्रधान योगेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम सचिव प्रदीप कुमार गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के आरोपों और वायरल वीडियो की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई। गोवंशों के रख-रखाव और उपचार में लापरवाही बरती गई थी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सचिव व प्रशासक की थी। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि शासन से बजट मिलने के बावजूद गोशालाओं में पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा है। समय पर गोवंशों का इलाज भी नहीं हो रहा था।
चारे और पानी की कमी से गोवंश कमजोर होकर दम तोड़ रहे थे। गोशाला के भीतर मृत गोवंश के शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। डीपीआरओ की ओर से की गई कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।