फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vigilance team investigated on complaint of irregularities and scam in construction works

Bulandshahar News: निर्माण कार्यों में अनियमितता, घोटाले की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team investigated on complaint of irregularities and scam in construction works
सिकंदराबाद। निर्माण कार्यों में अनियमितता, घोटाले की शिकायत पर गोपनीय रूप से लखनऊ से सिकंदराबाद पहुंची विजिलेंस टीम ने पालिका सिकंदराबाद में जांच पड़ताल की। चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने टीम के लखनऊ से आकर जांच पड़ताल करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


चर्चा है कि नगर पालिका के एक बाबू पर अपने कार्यकाल में कराए गए निर्माण कार्याें में अनियमितता, घोटाले के आरोप समेत बाबू पर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। शिकायत पर चार दिन पूर्व लखनऊ से विजिलेंस की टीम गोपनीय रूप से नगर पालिका कार्यालय सिकंदराबाद पहुंची और जांच पड़ताल की। टीम ने उक्त बाबू के कार्यकाल में कराए गए कार्यों के दस्तावेजों की जांच की और जरूरी कागजात को अपने साथ ले गई। वहीं टीम के सदस्यों ने उक्त बाबू की संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई। विजिलेंस की टीम की कार्रवाई के बाद से पालिका कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल है। कोई भी इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बच रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है। चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि चार दिन पूर्व लखनऊ से विजिलेंस की टीम गोपनीय रूप से पालिका पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने दस्तावेजों की जांच की और वापस लौट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed