{"_id":"66b79f8960bd4e0e59052255","slug":"video-of-three-youths-firing-from-pistol-went-viral-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-120156-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर वायरल की वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर वायरल की वीडियो
विज्ञापन
छत पर बैठकर तमंचे से फायरिंग करता युवक।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीनगर। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें तीन युवक हाथों में तमंचा लिए फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर युवकों को चिह्नित कर लिया है। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में तीन युवक नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि वीडियो को अलग-अलग समय पर बनाया गया है। वीडियो के कुछ अंश दिन के तो कुछ रात के वक्त के हैं। युवक एक एक कर तमंचा से फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो का कुछ अंश किसी के घर की छत का नजर आ रहा है तो कुछ सेकंड में किसी कार्यक्रम के दौरान लोगों का इकट्ठा होना भी दिख रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह युवक बीबीनगर क्षेत्र के ही एक गांव के बताए जा रहे हैं। साथ ही वीडियो गांव में एक परिवार में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। लेकिन, अभी तक कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा है।