{"_id":"686d4d447c3c4a9a5d0fe120","slug":"video-of-employees-drinking-beer-at-power-station-goes-viral-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-136854-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिजलीघर पर बीयर पीते कर्मचारियों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिजलीघर पर बीयर पीते कर्मचारियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के बिजलीघर पर बीयर पीते कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कर्मचारी के हाथ में बीयर की कैन है। फिलहाल अधिकारी जांच कर कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बीयर पीते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रही मशीनरी से पता चल रहा है कि किसी बिजलीघर पर बैठकर बीयर पी जा रही है। बताया जा रहा है कि नगरीय खंड के एक बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी बीयर पी रहे हैं। इसी दौरान साथ बैठे एक कर्मचारी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
अब ऊर्जा निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो किसी बिजलीघर का है। अधीक्षण अभियंता शिशिर कुमार चाही ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जा रहा है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।