फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of an obscene dance on a religious stage in Bulandshahr

धार्मिक मंच पर अश्लील डांस का वीडियो: फिल्मी गाने पर कलाकार ने लगाए ठुमके, आपत्ति के बाद कमेटी ने लगाई फटकार

Thu, 08 Oct 2026 03:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुगरासी (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, बुगरासी (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 08 Oct 2026 03:42 PM IST
सार

बुगरासी में रामलीला मंच पर कलाकारों ने अश्लील नृत्य किया। वीडियो वायरल होने पर समिति ने कलाकारों को फटकार लगाई। कहा है कि केवल धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति है।

विज्ञापन
Video of an obscene dance on a religious stage in Bulandshahr
अश्लील डांस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के बुगरासी में धार्मिक आयोजन के लिए बनाए गए रामलीला मंच पर कलाकारों द्वारा अश्लील डांस किए जाने का मामला सामने आया है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रामलीला कमेटी में नाराजगी जताई गई। कमेटी पदाधिकारियों ने कलाकारों को फटकार लगाते हुए भविष्य में इस तरह की प्रस्तुति नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही कलाकारों को केवल धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos



बुधवार रात कस्बे में रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया है। मंच के शुभारंभ के लिए कमेटी अन्य स्थान पर मुख्य अतिथि के स्वागत में जुटी थी। रामलीला मंच पर मुख्य अतिथि के लिए भीड़ जुटाने के लिए कुछ कलाकारों ने अपनी मर्जी से डांस शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति में कलाकारों ने मंच पर ऐसा डांस प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने अश्लील बताते हुए आपत्ति जताई। मंच पर हुए डांस का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मामला रामलीला कमेटी के संज्ञान में पहुंचा। वीडियो देखकर कमेटी पदाधिकारियों ने कलाकारों के प्रति नाराजगी जताई और उन्हें बुलाकर फटकार लगाई। कमेटी अध्यक्ष लोकेश कुमार ने बताया कि कलाकारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रामलीला का मंच धार्मिक आयोजन के लिए है। यहां किसी भी तरह की अश्लील या आपत्तिजनक प्रस्तुति नहीं होनी चाहिए। 

कलाकारों को हिदायत दी गई कि आगे से मंच पर केवल रामलीला और अन्य धार्मिक कार्यक्रम ही प्रस्तुत किए जाएं। कमेटी की अनुमति के बिना किसी भी तरह का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। लोकेश कुमार का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को बढ़ावा देना है। मंच पर अश्लीलता से आयोजन की गरिमा प्रभावित होती है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कलाकारों और मंच से जुड़े लोगों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed