फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of a teacher getting a head massage goes viral, suspended

Bulandshahar News: सिर की मालिश करवाती शिक्षिका का वीडियो वायरल, निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक परिषदीय स्कूल में शिक्षिका का क्लास में मोबाइल पर गाना बजाने और बच्चों से सिर की मालिश करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने अभिभावकों से अभद्रता की और छड़ी से पीटते हुए स्कूल का माहौल खराब किया। इसका पता लगते ही बीएसए ने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को निलंबित करते हुए आगामी जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो प्राथमिक विद्यालय मूंडाखेड़ा का है। वीडियो में शिक्षिका क्लास में बैठी हैं और मेज पर मोबाइल पर फिल्मी गाना बजा रही हैं। वह सिर की बच्चों से मालिश भी करा रही हैं।
विज्ञापन


बच्चों के बताने पर इसकी शिकायत लेकर जब दो महिला अभिभावक स्कूल पहुंचीं तो उनसे अभद्रता की जा रही है। इतना ही नहीं उन्हें छड़ी से पीटते हुए गाली-गलौज की गई और स्कूल का माहौल खराब किया। यह सब शिक्षक कर्मचारी आचरण नियमावली के
विज्ञापन
विज्ञापन


विपरीत है।

बताया कि वीडियो की जांच कराने के बाद कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षिका संगीता मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनको खुर्जा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में संबद्ध कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षिका संगीता मिश्रा की आगामी जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अरनिया को जांच अधिकारी नामित किया है। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने पर फिर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed