फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Victim youth missing after obscene video went viral

Bulandshahar News: अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Victim youth missing after obscene video went viral
खुर्जा। क्षेत्र में रहने वाले युवक की पिटाई कर उसको निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद बदनामी के डर से पीड़ित युवक लापता हो गया है। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



छतारी थाना क्षेत्र निवासी किसान ने बताया कि करीब दो माह पहले उनका बेटा खुर्जा में रहने वाली अपनी बहन के यहां आ गया था। यहीं पर अपनी बहन का मकान बनवाने में मदद कर रहा था। आरोप है कि वहीं पर बहन की ससुराल में रहने वाले कुछ युवक बार-बार पीड़ित के बेटे को गांव से भगाने की धमकी देते रहते थे। आरोप है कि चार दिन पहले आरोपियों ने अपने साथियों संग मिलकर पीड़ित के बेटे को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


इसके बाद उसको निर्वस्त्र करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद से ही पीड़ित युवक गांव से चला गया और अभी तक अपने घर भी नहीं पहुंच सका है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी पीड़ित युवक की बहन के ससुराल पक्ष के थे, जिसमें आरोपी अंश, कलवा और अनुज के खिलाफ अपमान करने (बीएनएस 356), लगातार शारीरिक शोषण करने (बीएनएस 66), मारपीट (बीएनएस 115) आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed