{"_id":"68a89d44643e22897704ec60","slug":"vhp-is-constantly-trying-to-protect-the-rights-of-hindus-dinesh-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106325-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है विहिप : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है विहिप : दिनेश
विज्ञापन
सिकंदराबाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
सिकंदराबाद। विश्व हिंदू परिषद (विश्व हिंदू परिषद) एवं बजरंग दल का स्थापना दिवस कार्यक्रम शुक्रवार को नगर स्थित एक मैरिज होम में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय गो रक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय उपस्थित रहे।
दिनेश उपाध्याय ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्य और अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि विश्व हिंदू परिषद न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी रहने वाले हिंदुओं के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान समय में हिंदू समाज अपने संस्कारों से दूर होता जा रहा है, जो एक गंभीर विषय है।
दिनेश उपाध्याय ने विदेशों में बसे हिंदुओं की दशा का भी उल्लेख करते हुए कहा कि हमें वहां के हिंदू समाज के बारे में भी गंभीरता से विचार करना चाहिए। कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन केवल देश में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में करना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन प्रवेश सोलंकी ने किया। इस अवसर पर रविंद्र शर्मा, पिंकी बोहरा, अरविंद दीक्षित,नरेश गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।