{"_id":"6af81f1d39b1f59ba2016783","slug":"lab-technician-attacks-young-woman-with-a-knife-driven-by-unrequited-love-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में पागल लैब टेक्नीशियन: युवती पर चाकुओं से किए 20 वार; रात की शिफ्ट करके गया था, दोबारा आकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में पागल लैब टेक्नीशियन: युवती पर चाकुओं से किए 20 वार; रात की शिफ्ट करके गया था, दोबारा आकर मारा
Sat, 14 Nov 2026 02:14 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:14 PM IST
सार
एक्सरे केंद्र पर टेक्नीशियन असद ने रिसेप्शनिस्ट पर चाकू से हमला किया। युवती गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर के मंदिर मार्ग पर शनिवार सुबह स्वास्तिक एक्स-रे केंद्र पर एकतरफा प्यार में टेक्नीशियन ने रिसेप्शन पर मौजूद युवती पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवती पर 20 से अधिक वार किए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मंदिर मार्ग स्थित स्वस्तिक लैब के संचालक तिवारी ने बताया कि खुर्जा नगर के सराय नसरुल्लाह मोहल्ला निवासी महक उनके यहां रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत थी। वही लखावटी गांव निवासी असद एक्स-रे लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे महक रोजाना की तरह लैब आ गई थी। करीब साढ़े नौ बजे असद रात की शिफ्ट कर घर चला गया।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे असद आया और चाकुओं से महक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महक को अस्पताल पहुंचाया। महक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ खुर्जा अनिल शाही का कहना है मामले में सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
