फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vehicle and arrested the gang stealing electrical wire

वाहन और विद्युत तार चुराने वाला गैंग दबोचा

Wed, 22 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Wed, 22 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicle and arrested the gang stealing electrical wire
पुलिस और गैंगस्टर्स - फोटो : अमर उजाला

क्राइम ब्रांच और गुलावठी पुलिस ने विद्युत तार और वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए बदमाशों से चोरी की सेंट्रो कार , 200 मीटर विद्युत तार और विद्युत लाइन काटने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को गुलावठी में सैदपुर रोड पर बदमाशोें के खड़े होने की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच और गुलावठी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के मुखिया आमिर उर्फ आरिफ पुत्र शौकत निवासी गांव बरमदपुर थाना गुलावठी को चोरी की कार समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसके साथियों मोनू पुत्र संतू सिंह निवासी गांव करकोडा थाना बीबीनगर, मनोज कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव शाहपुर जदीद थाना दौराला जनपद मेरठ और नदीम पुत्र सगीर निवासी दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो अन्य साथी चांद पुत्र इकबाल और आस मोहम्मद पुत्र फईम निवासी बरमदपुर थाना गुलावठी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के पास से 200 मीटर विद्युत तार और तार काटने के उपकरण कटर आदि बरामद हुए। इस गिरोह ने थाना औरंगाबाद के गांव  पिपाला की विद्युत लाइन चोरी करना भी स्वीकार किया है। इसके साथ ही गिरोह के मुखिया आमिर उर्फ आरिफ व साथियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में 2-3 वाहन चोरी की घटनाओं को भी करना स्वीकार किया है। बरामद सेंट्रो कार आमिर उर्फ आरिफ व चांद द्वारा दिल्ली से चोरी की थी। ये लोग कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर विद्युत तार चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार नदीम पुत्र सगीर ने बताया कि गुलफाम निवासी सिकंदराबाद चोरी का तार खरीदने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed