फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Varanasi, Gorakhpur and Kanpur dominate in boxing

Bulandshahar News: बाक्सिंग में वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर का दबदबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Varanasi, Gorakhpur and Kanpur dominate in boxing
बाक्सिंग में वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर का दबदबा - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। खेल निदेशालय व उप्र बाक्सिंग संघ के समन्वय से आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर मंडल की बालिका मुक्केबाजों का दबदबा रहा। मेरठ मंडल की ओर से खेल रहीं बुलंदशहर की ताशू समेत लखनऊ और मुरादाबाद की बालिका मुक्केबाज ने भा मेडल जीते
खेल निदेशालय व उप्र बॉक्सिंग संघ के समन्वय से आयोजित हुई बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीडीओ कुलदीप मीना व उप्र बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने फाइनल प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सीडीओ कुलदीप मीना ने कहा कि सभी खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ी प्रदेश व नेशनल स्तर पर मेडल जीतकर प्रदेश और अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में हारने के बाद खिलाड़ी निराश न हों और आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट जाएं। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. कनिष्क, समाजसेवी विजेंद्र नागर, जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्रीकांत शर्मा, एडमिन सेक्रेटरी एसके क्षेत्री, कोच सचिन शुक्ला, कोच कुलविंदर सिंह, कोच नेत्रपाल सिंह, कोच पुनीत आर्य, कोच पूजा, कोच अल्पना त्यागी आदि मौजूद रहे। समापन समारोह में मंच का संचालन पालिका सभासद सुखदेव शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी बनीं विजेता : जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 मंडल की जिसमें मेरठ, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, बरेली, वाराणसी, झांसी व प्रयागराज की बालिका मुक्केबाज ने प्रतिभाग किया। 33 से 35 भारवर्ग में वाराणसी की मीनाक्षी यादव ने कानपुर की रिया कश्यप को पराजित किया। 35 से 37 भारवर्ग में गोरखपुर की नीशू सिंह ने प्रयागराज की दिव्यांग को, 37 से 40 भारवर्ग में कानपुर की अपूर्वा अग्रवाल ने आगरा की दीपिका को, 40 से 43 भारवर्ग में लखनऊ की इदीवरा सिंह विष्ट ने बरेली की सिमरन कौर को, 43 से 46 भारवर्ग में वाराणसी की संध्या पटेल ने आगरा की रिया को, 46 से 49 भारवर्ग में गोरखपुर की वैष्णवी ने अलीगढ़ की दीपिका को, 49 से 52 भारवर्ग में मुरादाबाद की दिव्यांशी ने वाराणसी की नीतू चौहान को, 52 से 55 भारवर्ग में कानपुर की अमूल्य केसरवाणी ने प्रयागराज की अवंतिका तिवारी को और 58 से 61 भारवर्ग में मेरठ की ताशू ने आगरा की देविका को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article