{"_id":"65b5424424a8d6d88b043936","slug":"vansh-and-kajal-top-in-cross-country-race-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-110660-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: क्रासकंट्री दौड़ में वंश व काजल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: क्रासकंट्री दौड़ में वंश व काजल अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को नगर के टांडा स्टेडियम में क्रासकंट्री दौड़ कराई गई। दौड़ में 52 बालक और 18 बालिका एथलीट ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की पांच किमी दौड़ में वंश और बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ में काजल पहले स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गणतंत्र दिवस पर बालक और बालिका दोनों वर्गों के बीच क्रासकंट्री दौड़ कराई गई है। बालक व बालिका वर्ग के छह-छह खिलाड़ियों को नगर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश और एसडीएम सिकंदराबाद प्रफुल्ल कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जूडो प्रशिक्षक पुनीत आर्य, भारोत्तोलन प्रशिक्षक विशाल पंवार, खो-खो प्रशिक्षक अल्पना त्यागी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सचिन शुक्ला समेत अन्य कोच व खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी को भारतीय गणतंत्र का संकल्प दिलाया गया।