फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pottry business situation worsened in Valley

घाटी के हालात से बिगड़ा पॉटरी कारोबार

Fri, 26 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 26 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
pottry business situation worsened in Valley
पॉटरी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर घाटी में विगत दो माह से बिगड़े हालातों से खुर्जा का पॉटरी उद्योग लगातार घाटे में जा रहा है। विगत दो माह से पॉटरी उत्पादों का निर्यात कश्मीर घाटी को नहीं हो पाया है। ऐसे में क्षमता से अधिक माल गोदामों में भरा पड़ा है।

विज्ञापन


एक ही स्थान पर अधिक दिनों तक पड़ा रहने से पॉटरी उत्पादों में ब्रेकेज होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं नया माल तैयार करने के लिए काम का आर्डर न मिलने से मजदूरों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। घाटी में अशांति फैलने से पॉटरी उद्यमियों को रोज 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


कश्मीर में सिर्फ कांच से बने उत्पादों का प्रयोग होता है। इसलिए कश्मीर पॉटरी उत्पादों का बड़ा बाजार है। ऐसे में हर रोजाना यहां से 15 से 20 लाख रुपये का माल कश्मीर के लिए निर्यात होता है।  पिछले दो माह से कश्मीर घाटी में फैली अशांति पॉटरी उद्यमियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के बाद से उनके पॉटरी उत्पादों का निर्यात नहीं हो पा रहा है। हिजबुल कंमाडर बुरहान वानी के मरने के बाद से हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए है। इसका सीधा असर खुर्जा के पॉटरी उत्पादों पर पड़ रहा है। निर्यात नहीं होने से उद्यमियों को पॉटरी उत्पादों का क्षमता से अधिक स्टोरेज पॉटरी फैक्ट्रियों में करना पड़ रहा है। - सत्यप्रकाश दादू, पॉटरी उद्यमी


तीन माह तक एक ही स्थान पर माल पड़ा रहने से पॉटरी उत्पादों में ब्रेकेज होने के चांस बने रहते है। अगर माल में कोई कमी हो गई तो वह मार्केट में अन्य उत्पादों के सामने टिक नहीं पाएगा। इसके चलते नुकसान होने की संभावना है। वहीं, माल का क्षमता से अधिक भंडारण होने से मजदूरों को काम मिलने में दिक्कत हो रही है। - दर्शन छतवाल, पॉटरी उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed