फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vaccination

मंद गति से चल रहा बच्चों का टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
vaccination
मंद गति से चल रहा बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग का कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। जबकि इस वर्ग के बच्चों को 15 दिन पूर्व से टीका लगना शुरू हुआ था, इसके बावजूद अभी तक इसकी रफ्तार काफी मंद चल रही है। जिले में एक लाख 48 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है, लेकिन अभी तक जिले में 6104 बच्चों को ही पहला टीका लग सका है। टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए विभाग द्वारा स्कूल संचालकों से संपर्क किया जा रहा है।
केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में 16 मार्च से 12 से 14 आयु के बच्चों को कोरोना से बचाव के टीका लगने की शुरुआत की गई। इसके लिए शासन द्वारा जिले में 1.48 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है और शुरुआत में जिला मुख्यालय पर 79 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई। इसके तहत बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। पहला टीका लगने के बाद संबंधित बच्चों को 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण शुरू होने से पूर्व जहां अभिभावक बच्चों के टीका लगवाने की इंतजार कर रहे थे तो टीकाकरण शुरू होने के बाद कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसी का कारण है कि टीकाकरण का अभियान अभी तक अपनी रफ्तार नहीं पकड़ सका है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन टीकाकरण के आंकड़े
तारीख टीके की संख्या
29 मार्च 1066
30 मार्च 529
31 मार्च 479
01 अप्रैल 472
02 अप्रैल 333
टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए सत्र की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में भी टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो सके। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed