{"_id":"6176e2969cc4c778b9353932","slug":"vaccination-bulandshahr-news-gbd228331249","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान : लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 20 फीसदी को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान : लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 20 फीसदी को ही लगा टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर पंजीकरण कराते लोग।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाअभियान : लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 20 फीसदी को ही लगा टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण केंद्रों पर अब लोगों की भीड़ नजर नहीं आ रही है। सोमवार को महाअभियान चलाए जाने के बाद भी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में बने टीकाकरण केंद्रों पर नाम मात्र लोग मौजूद रहे। वहीं, शाम पांच बजे तक मात्र 16,854 लोगों को टीका लगाया जा सका, जबकि, शासन से सोमवार को 84 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य मिला था।
टीकाकरण केंद्रों पर एक माह पहले तक टीका लगवाने के लिए लंबी लाइन लगती थी। अब टीकाकरण केंद्रों पर न तो भीड़ नजर आती है और न ही पूर्व की तरह का कोई उत्साह नजर आता है। सोमवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए केंद्र पर नाममात्र लोग ही मौजूद रहे, तो दूसरी और जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बने टीकाकरण केंद्र खाली नजर आया। इस दौरान मात्र दो लोग टीका लगवाने के लिए प्रक्रिया पूरी करवाते नजर आए।
शुरू हुआ शाम को टीका लगाने का केंद्र
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में स्थित आयुष्मान कक्ष में शाम पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने का केंद्र सोमवार से शुरू हो गया। इस दौरान 20 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
पहले लोग टीका लगवाने के लिए उत्साहित नजर आते थे। अब लोगों में उत्साह कम होता नजर आ रहा है। सोमवार को जिले के 81 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे तक 16,854 लोगों को टीका लगाया गया।
- डॉ. राकेश चंद्रा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी