{"_id":"689b75850d5b5f55e40f00e6","slug":"uproar-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-138754-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहले अवैध रूप से रखवाया ट्रांसफार्मर, निलंबन के बाद हटवाने का प्रयास, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहले अवैध रूप से रखवाया ट्रांसफार्मर, निलंबन के बाद हटवाने का प्रयास, हंगामा
विज्ञापन
गांव नगला पैंठ में ट्रांसफार्मर हटाने पहुंचे जेई का विरोध करते लोग। स्रोत -- ग्रामीण
बुलंदशहर। गांव नगला पैंठ में रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए निलंबित जेई के पहुंचने पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों का आरोप है कि जेई अवैध रूप से ट्रांसफार्मर हटवाकर 25 केवीए का रखवाना चाह रहा है।
राजस्व वसूली, झटपट पोर्टल पर कनेक्शन समेत अन्य मामलों को गंभीरता से न लेने पर चित्सौन बिजलीघर पर तैनात रहे अवर अभियंता विजय शंकर के खिलाफ दो सप्ताह पहले निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद अवर अभियंता को डिबाई खंड में अटैच कर दिया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को चित्सौन बिजलीघर से जुड़े गांव नगला पैंठ में निलंबित अवर अभियंता विजय शंकर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और गांव में रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को उतारने का प्रयास किया। इस दौरान बिजलीघर के कर्मचारियों ने भी अवैध रूप से निलंबित जेई के कहने पर बिजली सप्लाई काट दी। जब लोगों को ट्रांसफार्मर हटाने की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और जेई का विरोध किया।
गांव निवासी संजय कुमार ने आरोप लगाया कि जेई अवैध रूप से ट्रांसफार्मर को हटाकर अन्यत्र लगाना चाहता है। जबकि मौके पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर लोगों को आए दिन बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। राम सिंह ने बताया कि जेई अभी भी क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को डराते हुए अवैध वसूली करता है। लोगों का आरोप है कि ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारी भी जेई के साथ मिले हुए हैं। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद भी अवैध वसूली करने पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
गांव में पहुंचे जेई और लोगों के बीच कहासुनी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी की जा रही है। निलंबित जेई अन्य बिजलीघर के क्षेत्र में क्यों पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम