फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Police personnel entered house and beat up youth video of assault went viral

वर्दी की गर्मी गरीब पर निकाली: घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, जमीन पर गिराकर मारी लात ही लात; देखें वीडियो

Sun, 27 Apr 2025 08:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Apr 2025 08:58 PM IST
सार

रामघाट निवासी बबलू शर्मा का आरोप है कि घर के अंदर उसकी अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। इसी घर के निकट ही सड़क पर खड़े तीन पुलिसकर्मी उसके घर में गाली गलौज करते हुए घुस आए। पुलिसकर्मी बिना कुछ बात किए उसके साथ मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन
UP Police personnel entered house and beat up youth video of assault went viral
युवक की पीटता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित रामघाट में पुलिस कर्मियों द्वारा घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को हाथ और पैरों से मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस युवक को घर से लाई और उसको मेडिकल जांच को भेजा गया है। हालांकि, अधिकारी इस पर अभी चुप्पी साधे हुए हैं। 

विज्ञापन

घर के अंदर चल रहा था पति-पत्नी का विवाद
रामघाट निवासी बबलू शर्मा का आरोप है कि घर के अंदर उसकी अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। इसी घर के निकट ही सड़क पर खड़े तीन पुलिसकर्मी उसके घर में गाली गलौज करते हुए घुस आए। पुलिसकर्मी बिना कुछ बात किए उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान युवक की पुत्री ने पुलिसकर्मियों द्वारा पिता के साथ मारपीट का वीडियो बना लिया। जिसे उसने वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू की पत्नी चली गई मायके
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बबलू को घर से बुलाकर मेडिकल के ले भेज दिया। रामघाट थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया अमावस्या गंगा स्नान के मेले के चलते रामघाट में थाना पुलिस की ड्यूटी थी। इसी दौरान युवक की पुत्री ने आकर पुलिस कर्मियों को उसके मम्मी और पापा के बीच झगड़ा होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बबलू को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता करने लगा। इसके बाद बबलू की पत्नी भी अपने मायके चली गई है। जबकि बबलू शराब के नशे में होने के कारण उसकी चिकित्सीय की परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed