{"_id":"68ef2aeb5cf7452bc50ce1ee","slug":"up-news-three-vicious-criminals-injured-in-2-separate-encounters-total-four-arrested-bulandshahr-police-action-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश घायल, कुल चार गिरफ्तार; बुलंदशहर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश घायल, कुल चार गिरफ्तार; बुलंदशहर पुलिस ने की कार्रवाई
Wed, 15 Oct 2025 11:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:00 AM IST
सार
बुलंगशहर के बीबीनगर और चोला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश घायल हो गए। स्वाट और थाना पुलिस ने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
bulandshahr encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बुलंदशहर पुलिस की बदमाशों से दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में तीन शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों कार्रवाई में कुल चार बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक तथा वैगनार कार बरामद हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बीबीनगर पुलिस टीम खैरपुर नहर पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और बाइक को तेज़ी से मोड़कर ग्राम खरकाली की ओर कच्चे रास्ते पर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों कार्रवाई में कुल चार बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक तथा वैगनार कार बरामद हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना बीबीनगर पुलिस टीम खैरपुर नहर पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और बाइक को तेज़ी से मोड़कर ग्राम खरकाली की ओर कच्चे रास्ते पर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा कर बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।
बदमाश की पहचान इरफान निवासी गांव औरंगाबाद थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ (हाल निवासी जमना नगर थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
थाना चोला पुलिस और स्वाट टीम चोला चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वैगनार कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने कार को तेज़ी से मोड़कर शेरपुर कट की ओर भागने की कोशिश की।
भागने के दौरान बदमाशों की कार गड्ढे में उतरकर फंस गई। पुलिस से घिरता देख कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों समेत उनके एक अन्य साथी को भी मौके से धर दबोचा।
घायल बदमाशों की पहचान हरिकिशन उर्फ हरकिशन और सुभाष निवासी गांव खानपुर थाना चोला और रिंकू निवासी गांव खबरा थाना खुर्जा देहात के रूप में हुई है। ये बदमाश थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई सोनू शर्मा की गोली मारकर हत्या की घटना में वांछित चल रहे थे। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया गया है।