फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Crime Hero, Zero growth: Arun

यूपी क्राइम में हीरो, विकास में जीरो : अरुण

Thu, 24 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
UP Crime Hero, Zero growth: Arun
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पिछले 15 सालों में प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध का विकास हुआ है। प्रदेश सरकार के विकास के सभी दावे खोखले हैं। प्रदेश का किसान, मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे है। बीजेपी ने देश में विकास की नई इबारत लिखी है। जिन प्रदेशों में भाजपा सरकार है, वहां विकास की बयार बह रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सिकंदराबाद में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित रैली में कहीं। रैली को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कृष्णपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। उद्योग बंदी की कगार पर हैं। प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है। केंद्र में आने के बाद भाजपा ने जिस तरह से देश की दशा दिशा बदलती है यूपी भी बदल देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य जल संसाधन मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गन्ना किसानों का 14 दिन में भुगतान किया जाएगा। प्रदेश की मंडियों को हरियाणा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सिकंदराबाद में औद्योगिक क्षेत्र तो बना, लेकिन बिजली, सड़क, कानून व्यवस्था नहीं होने कारण उद्योग नहीं लगे।

रैली की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, संचालन हरेंद्र सिंह ने किया। विधायक विमला सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया। रैली को बुलंदशहर प्रभारी एवं परिवर्तन यात्रा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विमल शर्मा, यात्रा के जिला संयोजक राजकुमार लोधी, देवेंद्र सिरोही, रमेशचंद जैन, नेपाल लोधी आदि ने भी संबोधित किया।


भारतीय किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह खटाना, डा. प्रदीप दीक्षित, देवेंद्र सोलंकी, पिंकी बोहरा, गीता गोयल, सतीश एडवोकेट, मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, लक्ष्मीराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह सिसौदिया, ओमप्रकाश सैनी आदि ने भी संबोधित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed