फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: STF will keep an eye on 110 centers

यूपी बोर्ड: 110 केंद्रों पर रहेगी एसटीएफ की नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
UP Board: STF will keep an eye on 110 centers
पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शासन गंभीर है। नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सभी 110 केंद्रों एसटीएफ की निगरानी रहेगी। अति संवेदनशील केंद्रों के प्रबंधक व अन्य संबंधित के नंबर सर्विलांस पर रहेंगे। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्र पर क्षेत्रीय पुलिस बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। इसके पूर्व प्री-बोर्ड और प्रायोगिक परीक्षाएं करानी है। बोर्ड परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सारी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त कराई जा रही है। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती से लेकर मजिस्ट्रेट आदि भी तैनात होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर को भी सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि हालांकि इस बार कोई भी केंद्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील नहीं है, लेकिन परीक्षा को लेकर विभाग गंभीर है। एसटीएफ की टीम परीक्षा पर निगरानी करेगी। जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 110 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86,786 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत 43,848 और इंटरमीडिएट के संस्थागत 40,298 छात्र-छात्रा शामिल हैं। जबकि हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 267 और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 2,373 छात्र-छात्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उत्तर पुस्तिकाओं के साथ जाएंगे पुलिसकर्मी

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई जाएगी, वह परीक्षा के समय केंद्र पर ही रहेंगे। उनमें से ही एक पुलिसकर्मी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए विद्यालय के कर्मचारी के साथ जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की यूपी बोर्ड अपने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम और जनपदीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed