फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board exam centres to be finalised on December 30; schools instructed to upload their resources

Bulandshahar News: 30 दिसंबर को तय हो जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र, विद्यालयों को अपने संसाधन अपलोड करने निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam centres to be finalised on December 30; schools instructed to upload their resources
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति तय होने के बाद तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड ने जिलेभर के सभी विद्यालयों को अपने संसाधनों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों से 10 नवंबर तक विद्यालय की भौतिक सुविधाओं का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति के तहत विद्यालयों से 10 नवंबर तक मांगा गया डाटा अपलोड करना होगा। उसके बाद उनकी जांच होगी। इसके लिए 12 नवंबर से तहसील स्तरीय समितियां विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेंगी और 17 नवंबर तक रिपोर्ट जमा करेंगी।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर गठित समिति में एसडीएम अध्यक्ष, नामित अभियंता सदस्य, तहसीलदार सदस्य और शिक्षा विभाग का अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। यह समिति विद्यालयों के स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी। भौतिक सत्यापन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या गलत जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होगी। सत्यापित रिपोर्ट के आधार पर परिषद केंद्रों की प्रारंभिक सूची 27 नवंबर तक जारी करेगी। चार दिसंबर को आपत्तियां ली जाएंगी। 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की अनुमोदित सूची 17 दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 30 दिसंबर तक अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार सीसीटीवी कैमरों से लैस विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य कक्ष से अलग दोनों दिशाओं में कैमरे युक्त सुरक्षित स्ट्रांग रूम बनाना अनिवार्य है।
स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं रखने के लिए चार डबल लॉक बॉक्स रखे जाएंगे। जांच में यह भी देखा जाएगा कि डिबार विद्यालय, एक ही प्रबंधक या परिवार द्वारा संचालित विद्यालय केंद्र न बनाए जाएं। इसके अलावा, यथासंभव बालिकाओं के विद्यालयों में बालकों का केंद्र नहीं रखा जाएगा। इस बार हाईस्कूल व इंटर के 84,044 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।


-



परीक्षा केंद्र चयन के लिए अंक प्रणाली लागू

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि केंद्र चयन के लिए इस बार अंक प्रणाली लागू की गई है। ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली वाले विद्यालयों को 10 अंक की वरीयता दी जाएगी। पर्याप्त क्षमता, सुरक्षित भवन, शौचालय, पेयजल और जेनरेटर की सुविधा वाले विद्यालयों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। एक केंद्र पर न्यूनतम 250 और अधिकतम 2200 विद्यार्थी बैठ सकेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed