{"_id":"593aed574f1c1b901c9cb647","slug":"up-board-equivalent-to-students-in-the-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ः मेरिट सूची में रही छात्र-छात्राओं की बराबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ः मेरिट सूची में रही छात्र-छात्राओं की बराबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद डीएम रोड स्थित ललता प्रसाद स्कूल में खुशी जतातीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में छात्र-छात्राओं की भागीदारी लगभग बराबरी की रही। इंटर में जिले की टॉप-20 में लड़के आगे रहे तो 10वीं की टॉप-20 सूची में लड़कियां आगे रहीं। हाईस्कूल की मेरिट सूची में 20 में 12 लड़कियों ने स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन
मात्र 8 लड़कों को ही टॉप-20 सूची में स्थान मिला। वहीं, इंटरमीडिएट की टॉप-20 सूची में 8 लड़कियां और 12 लड़कों ने जगह बनाई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही जिले की टॉपर रही अनामिका ने गरीबी को पछाड़ते हुए जिला टॉप कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से अपने अंक और श्रेणी शेयर किए और आगे के भविष्य को लेकर चर्चा करते हुए अपने-अपने मन की बात कहीं। उन्होंने एडमिशन को लेकर बेहतर शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थानों के बारे भी जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क साधना तेज कर दिया है। हाईस्कूल पास छात्र-छात्रा भी अपने-अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर सजग हैं।
विज्ञापन