फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unknown vehicle hits bike, youth dies

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike, youth dies
नरौरा। गंगा बैराज पर बृहस्पतिवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक नीरेश की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद संभल के जुनावाई थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकला निवासी युवक नीरेश, शिवनारायण और मनसुख बृहस्पतिवार को बाइक से नरौरा आए थे। जहां से दोपहर करीब तीन बजे वह अपने गांव जाने के लिए निकले थे। जब वह गंगा बैराज के गेट नंबर 11 के निकट पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल एनएपीएस चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने नीरेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी शिवनारायण व मनसुख को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया की अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed