{"_id":"68790d8b3ddd5aa3d80572fe","slug":"unknown-vehicle-hit-bike-rider-near-sarai-takiya-and-he-died-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: सराय तकिया के निकट बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत, घर जा रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: सराय तकिया के निकट बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत, घर जा रहा था युवक
Thu, 17 Jul 2025 08:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:20 PM IST
सार
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहात कोतवाली के नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सराय तकिया के निकट बुधवार देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात में गांव जीवंत निवासी पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे उनका भाई कमल (28) स्याना से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि गांव सराय तकिया पर किसी अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनके भाई को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सैदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात बाइक सवार सैदपुर निवासी आरिफ (35) खैरपुर से अपने घर वापस जा रहा था। सैदपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गुलावठी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को बीबीनगर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन