{"_id":"6a4a899bc8978bdbc90c38db","slug":"under-mental-stress-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-159003-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मानसिक तनाव में युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मानसिक तनाव में युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के हीरा काॅलोनी में एक 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। युवक की आत्महत्या के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की बात कर रही है।
शनिवार की रात में नगर की हीरा काॅलोनी में 25 वर्षीय युवक देव सैनी ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया था। मृतक की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गई थीं। रात करीब 8.30 बजे घर लौटने पर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी मिली। कुंडी खोलकर अंदर पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे से लटका था। महिला का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से परिजनों ने शव को नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जिसके चलते उसकी मां औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करती हैं। जबकि दोनों बहनों की शादी ही चुकी है।
कोट-- -
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-- दीपक कुमार, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात में नगर की हीरा काॅलोनी में 25 वर्षीय युवक देव सैनी ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया था। मृतक की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गई थीं। रात करीब 8.30 बजे घर लौटने पर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी मिली। कुंडी खोलकर अंदर पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे से लटका था। महिला का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से परिजनों ने शव को नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जिसके चलते उसकी मां औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करती हैं। जबकि दोनों बहनों की शादी ही चुकी है।
विज्ञापन
कोट
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन