{"_id":"66bce36f22786ee31209b870","slug":"ultrasound-not-done-for-third-consecutive-wednesday-38-patients-returned-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-120370-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लगातार तीसरे बुधवार को भी नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड, 38 मरीज लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लगातार तीसरे बुधवार को भी नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड, 38 मरीज लौटे
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में लगातार तीसरे बुधवार को भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। अस्पताल से संबद्ध डिबाई के रेडियालॉजिस्ट इस बुधवार को भी अस्पताल नहीं पहुंचे। इसकी वजह से 38 मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा।
जटिया चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद व गुलावठी सीएचसी को छोड़ अन्य सरकारी चिकित्सालयों पर आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। मरीजों की संख्या अधिक होने व प्रतिदिन इमरजेंसी वाले मरीजों को देख मरीजों को समय दे दिया जाता है। करीब एक माह तक की सभी तारीख फुल चल रही है। तारीख ले चुके मरीज बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे तो सुबह 10 बजे तक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं थे। मरीजों ने सीएमओ व सीएमएस से फोन पर इसकी जानकारी दी। मरीज विनीता व उषा ने बताया कि पेट में दर्द लगातार रहने पर चिकित्सक ने एक माह पूर्व अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। 14 अगस्त की तारीख मिलने पर बुधवार को आए तो चिकित्सक के अवकाश पर होने की जानकारी मिली।
पिछले दो सप्ताह भी नहीं आए थे विशेषज्ञ
डिबाई 100 बेड राजकीय चिकित्सालय पर तैनात डॉ. आनंद शयनम को जिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को अल्ट्रासाउंड करने के लिए सीएमओ ने 27 जुलाई को आदेश जारी किया। पहले व दूसरे बुधवार को विशेषज्ञ अस्पताल नहीं आए। ऐसे में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद रही। अब तीसरे बुधवार को भी वह नहीं आए और न ही उन्होंने अस्पताल को कोई सूचना भेजी।
विज्ञापन
डिबाई 100 बेड राजकीय चिकित्सालय पर तैनात विशेषज्ञ को बुधवार के दिन जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए संबद्ध किया हुआ है। आदेश के बाद भी वह नहीं आए। बुधवार को भी उन्होंने न आने की कोई सूचना नहीं दी। संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ