फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths riding a bike were hit by a car, one died

Bulandshahar News: बाइक सवार दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike were hit by a car, one died
देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक नितिन का फाइल फोटो।
गांव ताजपुर के निकट बाइक सवार दो युवकों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव वीरखेड़ा निवासी 42 वर्षीय नितिन उर्फ नीतू की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद के गांव वीरखेड़ा निवासी नितिन उर्फ नीतू (42) रविवार को बाइक से अपने साथी अमित निवासी वीरखेड़ा के साथ गांव ताजपुर गए थे। जहां से देर रात करीब साढ़े आठ बजे वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र में बुलंदशहर-सिकंदराबाद हाईवे पर गांव ताजपुर के पास कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने नितिन उर्फ नीतू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अमित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एएसपी राजुल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।

-----

दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल

कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव अजीबाबाद निवासी विनोद अपनी पत्नी के साथ अमरगढ़ में अपनी बहन के यहां जा रहा था। तभी पूठा के निकट एक तेज रफ्तार मिनी टेंपों ने विनोद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। विनोद के पिता अनिल कुमार ने आरोपी मिनी टेंपों चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली देहात बुलंदशहर के गांव अढौली निवासी सतेंद्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव जसैर में अपनी किसी रिश्तेदारी में आए थे।

भोपुर के निकट एक बस ने सतेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें उसका पुत्र कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed