फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths missing while bathing in Ganga canal

Bulandshahar News: गंगनहर में स्नान के दौरान दो युवक लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths missing while bathing in Ganga canal
नगर में वलीपुरा नहर से बरामद लापता युवकों की स्कूटी। संवाद
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में वलीपुर नहर पर मंगलवार शाम स्नान के लिए आए दो युवक लापता हो गए। पुलिस ने मौके से बरामद उनके कपड़े, स्कूटी, दो मोबाइल फोन और दस्तावेज के आधार पर उनकी शिनाख्त की। दोनों युवक दिल्ली के निवासी हैं। मौके से जाल में 10 कबूतर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


मामन चौकी प्रभारी ने बताया कि शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि वलीपुरा नहर स्थित गेस्ट हाउस के निकट कुछ युवक स्नान कर रहे थे। मौके पर उनकी स्कूटी, कपड़े और अन्य समान रखा हुआ है। युवक लापता हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उनके कपड़ों से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं। युवकों की पहचान मोहम्मद फैज (28), फरदीन सिद्दीकी (26) निवासी जामुन वाली गली, लाल मस्जिद के निकट नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों के साथ अन्य लोगों के भी होने की आशंका है, लेकिन वह लोग कहां है, यह अभी पता नहीं लग सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब पांच से छह युवक घटनास्थल वाली जगह पर स्नान कर रहे थे। दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। दोनों की शिनाख्त हो गई है। अभी तक परिजन नहीं पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक कबूतरों की खरीद फरोख्त के सिलसिले में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed