फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths going home on Rakshabandhan died in a road accident

Bulandshahar News: रक्षाबंधन पर घर जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात गाजियाबाद से संभल अपने गांव रक्षाबंधन का त्योहार मनाने जा रहे टेंपो सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

संभल जनपद थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सीकरी भगवंतपुर निवासी राजू (22), दानवीर (21), राजू (18) पुत्र मटरु, मोहित (30) और बहजोई निवासी सुरेश (30) गाजियाबाद में ठेली-रेहड़ी लगाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। रक्षाबंधन पर सभी दो टेंपो में सवार होकर गाजियाबाद से संभल अपने गांव जा रहे थे। एक टेंपो जिसमें राजू, दानवीर व अन्य लोग सवार थे, जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव तौली के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राजू व दानवीर की मौत हो गई। जबकि, राजू, मोहित और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे टेंपो में सवार उनके साथियों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात ही मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मामले में बुधवार शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


दूसरे ऑटो में था राजू का भाई सतवीर
मृतक राजू का भाई सतवीर भी दिल्ली में रहता है। वह भी अपने भाई व अन्य ग्रामीण साथियों के साथ गांव जाने के लिए निकला था लेकिन वह दूसरे टेंपो में बैठा था। हादसे के बाद सतवीर भी भाई को याद कर बेसुध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मातम में बदलीं खुशियां
परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए सभी काफी उत्साहित थे। गाजियाबाद से चलने से पूर्व उन्होंने फोन पर बात की थी लेकिन किसी को क्या पता था कि गांव पहुंचने से पहले ही मौत उनकी खुशियां छीन लेगी। राजू की बहन पूनम, भारती और सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में रक्षाबंधन के पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।



मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी अज्ञात वाहन चालक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आदित्य बंसल, प्रशिक्षु आईपीएसी, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed