फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two Rajdhani Express standing on the junction

जंक्शन पर एक घंटे खड़ी रहीं दो राजधानी एक्सप्रेस

Thu, 27 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two Rajdhani Express standing on the junction
एक घंटे खड़ी रहीं दो राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : DEMO PIC

दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सोमना-कलुआ स्टेशन के बीच नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में नीलगाय फंसने से दो अन्य राजधानी को जंक्शन स्टेशन पर रोकना पड़ा।

विज्ञापन


राजधानियों के रुकने से जंक्शन स्टेशन पर अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। जंक्शन से रवाना हुई जीआरपी और टीएक्सआर स्टाफ की टीम नईदिल्ली-रांची राजधानी को लूपलाइन पर खड़ा करवाया।
विज्ञापन


तब कहीं जाकर करीब एक घंटे बाद जंक्शन पर खड़ी दोनों राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। बुधवार शाम करीब 6 बजे कलुआ-सोमना स्टेशन के बीच नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में नील गाय फंसने से वहीं रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण पीछे से आ रही नई दिल्ली हावड़ा राजधानी को 6 बजे और नई दिल्ली-भूनेश्वर राजधानी को 6.15 बजे जंक्शन स्टेशन पर रोकना पड़ा। उधर नई दिल्ली-रांची राजधानी के इंजन में नीलगाय फंसने की सूचना पर जीआरपी और टीएक्सआर स्टाफ टीम रवाना हो गई।

बताया जा रहा है कि कलुआ सोमना के बीच रुकी राजधानी को लूप लाइन पर खड़ा करवाया गया। तब कहीं जाकर 45 मिनट बाद सात बजे नई दिल्ली भूनेश्वर और उसके बाद नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी को रवाना किया गया।


दोनों राजधानियों रुकने से यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी के इंजन में सोमना स्टेशन के पास नीलगाय फंसने से समस्या हुई।

जंक्शन पर रुकी दोनों राजधानियों को एक घंटे बाद रवाना किया गया। सोमना स्टेशन के पास रुकी राजधानी को ठीक करने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed