फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two Polly House willing.

दो पोली हाउस तैयार 10 कर रहे इंतजार

Fri, 24 Jun 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
two Polly House willing.
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला

जिले के पिपाला और जौलीगढ़ गांव में 80 लाख रुपये की लागत से दो पोली हाउस बनकर तैयार हो गए हैं। दोनों पोली हाउस को बनाने में किसानों को 50 फीसदी की सब्सिडी मिली है। पोली हाउस का निर्माण राष्ट्रीय बागबानी मिशन के तहत हुआ है। वहीं, अभी 10 पोली योजनाओं के प्रस्ताव पास होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिपाला गांव में किसान मदनपाल के यहां पर बने पोली हाउस में सब्जियों की खेती होगी। जबकि जौलीगढ़ में किसान प्रशांत सिंह के यहां बने पोली हाउस में जलबेरा की खेती होनी है। यह पोली हाउस चार-चार हजार वर्ग मीटर में बने हैं। इसके अलावा जिले में इस साल 10 और पोली हाउस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह पोली हाउस पाइप लाइन में हैं और प्रस्ताव आदि बनाकर लखनऊ में विभागीय डायरेक्टर को भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही अनुमति मिल जाएगी और पोली हाउस बनाने का काम भी शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी एसके गुप्ता के अनुसार भारत सरकार पोली हाउस को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर है। सरकार का आदेश है कि पोली हाउस के लिए अधिक से अधिक किसानों से संपर्क किया जाए। जो भी किसान इच्छुक हों, वह कार्यालय में संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed