फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two months have passed for the tender, the line has not shifted, the work is stuck in the middle

Bulandshahar News: टेंडर को दो माह पूरे, न शिफ्ट हुई लाइन, काम बीच में लटका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two months have passed for the tender, the line has not shifted, the work is stuck in the middle
बुलंदशहर। शहर के मुख्य बाईपास के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया को दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो बिजली की लाइन शिफ्ट की गई है और न ही काली नदी पर दूसरे पुल निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज की गई है। वहीं ठेकेदार की ओर से सड़क की खुदाई कर दो सप्ताह से काम बंद कर दिया है, इससे लगातार छोटे वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के डीएवी तिराहा से वाया शिकारपुर तिराहा डिबाई तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए करीब दो माह पहले 57 करोड़ की लागत से टेंडर भी जारी किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी काली नदी पर दूसरा पुल बनाने के लिए अभी तक कार्य तेज नहीं किया गया है। दूसरी ओर ठेकेदार ने सड़क के किनारे खोदाई भी शुरू करा दी है। स्थिति यह है कि गहरी खोदाई के बाद भी सड़क के किनारे कार्य प्रगति पर होने के संकेतक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इससे वाहन चालक परेशान हैं। स्थिति यह है कि सड़क की चौड़ाई कम होने और वाहनों का दबाव अधिक होने के बाद भी सड़क के किनारे खुदाई कर छोड़ दी गई है। कहीं गिट्टी डाली गई है तो कहीं कई फीट गहरी खुदाई कर छोड़ दिया गया है। इससे वाहनों को अन्य वाहनों से बचाने के लिए काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि खुदाई करने के बाद दो सप्ताह से काम नहीं चला है, जिसके चलते अब सड़क पर जाम लगने के साथ ही दुकानदारों का भी व्यापार प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारियों से कई बार काम शुरू कराने की बात कही है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला है। इस दौरान बाबूलाल ने बताया कि ठेकेदार ने सड़क की खोदाई के दौरान पेयजल लाइन तोड़ दी। जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। गड्ढों में पानी भरने से अब लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट ---

ठेकेदार ने कार्य क्यों बंद किया है, इसकी जानकारी की जाएगी। खोदी गई सड़क पर गिट्टी डलवाई जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो। लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। -- डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed