{"_id":"623f613ae661a80280549955","slug":"two-killed-six-injured-in-tractor-trolley-collision-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा : ट्रैक्टर- ट्रॉली की भिड़ंत में दो की मौत, छह घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा : ट्रैक्टर- ट्रॉली की भिड़ंत में दो की मौत, छह घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Sun, 27 Mar 2022 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:23 AM IST
सार
दुर्घटना देख लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर लांगुर और चरन सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंक्शन चौकी क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास शनिवार रात को ऑटो आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। इसमें ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव गंगथला निवासी लांगुर (45) पुत्र सतीश कुमार और चरन सिंह (50) पुत्र धर्म सिंह गांव के पांच अन्य लोगों के साथ ऑटो में सवार होकर शाहपुर गए थे। वापस आने के दौरान ऑटो आगे चले रही आलू से लदी ट्रैक्ट टॉली में जा घुसा। इसके बाद ऑटो पलट गया, जिसमें लांगुर, चरन सिंह, बिट्टू, नमेश, ध्रुव, कनक, पूजा और राखी घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना देख लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर लांगुर और चरन सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन