फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two including BSC student died due to fever, three dengue patients were found

Bulandshahar News: बुखार से बीएससी के छात्र समेत दो की मौत, डेंगू के तीन मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Two including BSC student died due to fever, three dengue patients were found
बुखार से हुई मौत में मृतक अरनिया निवासी लोकेश का फाइल फोटो
बुलंदशहर। जिले में बुखार का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है। अरनियां क्षेत्र में सोमवार को एक छात्र और एक महिला की मौत हो गई। दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को उपचार कराने आए तीन मरीजों की एनएस-1 किट से जांच में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अरनियां क्षेत्र के गांव नगर निवासी इंद्रपाल का 20 वर्षीय बेटा लोकेश अलीगढ़ के इगलास में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। उसे पांच दिन पहले बुखार आया था। इंद्रपाल ने बताया कि पहले सीएचसी में उपचार कराया। राहत न मिलने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया था। अचानक स्थिति बिगड़ गई। मुनी सीएचसी लेकर पहुंचे तो वहां सुबह नौ बजे तक कोई चिकित्सक नहीं मिला। एंबुलेंस की भी व्यवस्था नहीं हुई। इसके बाद निजी वाहन से अलीगढ़ लेकर जा रहे थे। रास्ते में लोकेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सोहनपाल सिंह की पत्नी उर्मिला (55) भी बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसकी भी मौत हो गई। ग्राम प्रधान विश्वजीत सिंह राघव ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची। मुनी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी टेकचंद्र का कहना है कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। टीम को भेज कर लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 मरीजों की एनएस-1 किट से कराई गई जांच
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 270 लोग बुखार का इलाज कराने पहुंचे थे। इनमें डेंगू और मलेरिया के मिलते-जुलते लक्षण वाले करीब 50 लोगों की एनएस-1 किट से जांच कराई गई। नोडल अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि फैसलाबाद निवासी 15 वर्षीय जुबैर, भूड़ निवासी 16 वर्षीय अनस और भैंसरोली निवासी 36 वर्षीय जगवीर सिंह की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। तीनों का उपचार शुरू कर दिया है। इससे पहले 18 अगस्त को भैंसरोली निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उसका इलाज मेरठ में चल रहा है।


बुखार से मौत की जानकारी के लिए टीम को गांव भेजा जाएगा। गांव में शिविर लगाकर उपचार कराया जाएगा। एनएस-1 किट से पॉजिटिव आए तीनों का एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ


ओपीडी में आने वाले डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच बढ़ी
खुर्जा। जटिया अस्पताल में डेंगू और मलेरिया के संदिग्ध मरीज आने पर जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले अस्पताल में 20 से 25 मरीजों की जांच हो रही थी, अब इसकी संख्या बढ़ाकर 50 से 60 कर दी गई है। जटिया चिकित्सालय में खुर्जा के अलावा अरनियां, जहांगीरपुर, जंक्शन क्षेत्र के मरीज आते हैं। यहां पर तीन फिजिशियन की ओपीडी चलती है। वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी में बुखार और डायरिया के मरीज अधिक आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। मरीजों को साफ-सफाई रखने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने के लिए परामर्श दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed